Saturday, February 21, 2026

अजित पवार के विमान हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए : आनंद परांजपे


मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को राजनीति रंग देने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर एनसीपी नेता आनंद परांजपे ने कहा कि हादसे के बाद से वह और उनकी पार्टी लगातार पूरी घटना की जांच करने की मांग कर रही है। विमान हादसे की पूरी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बता दें कि अजित पवार का प्लेन पुणे के बारामती में अचानक क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार, पायलट और क्रू मेंबर सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी। विमान हादसे के बाद से राजनीति भी हो रही है। अजित पवार के परिजन और पार्टी के लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में एनसीपी नेता आनंद परांजपे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पहले दिन से ही विमान दुर्घटना की जांच की मांग करते आ रहे हैं। जिस दिन दुर्घटना हुई, उसी दिन केंद्रीय उड्डयन नागरिक मंत्री के रामानायडु और मुरलीधर मोहर जब बारामती आए थे, तब उन्होंने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंटल इन्वेस्टेगेट ब्यूरो की ओर से इन्क्वायरी करने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीआईडी जांच की बात कही थी। कुछ दिन पहले प्रफुल्ल पटेल, सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी।”

एनसीपी प्रवक्ता ने कहा, “हम विमान कंपनी वीएसआर का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड और जब प्लेन क्रैश हुआ, उसके पहले और बाद की जांच करने की मांग लगातार कर रहे हैं। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार को भी यह अधिकार है कि वह इस प्रकार की मांग कर सकते हैं और सवाल भी पूछ सकते हैं, लेकिन इस दुर्घटना को जिस प्रकार राजनीतिक रंग दे रहे हैं, वह निंदनीय है।

–आईएएनएस

ओमप्रकाश/डीकेपी


Related Articles

Latest News