Sunday, February 22, 2026

अजय देवगन को शूटिंग के दौरान होता था सुपरनैचुरल अनुभव


मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ‘शिवाय’ और ‘भोला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन शिव के भक्‍त है। उन्‍होंंने बताया कि उन्‍हें कई बार सुपरनैचुरल चीजों का आभास हुआ है।

एक्‍टर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपने करियर के शुरुआती 10-12 वर्षों के दौरान उन्हें सुपरनैचुरल चीजों का आभास हुआ। हालांकि उन्‍होंने इस पर खुलकर बात नहीं की।

एक्‍टर ने कहा, “मेरे करियर के पहले 10-12 वर्षों के दौरान जब हम बाहर शूटिंग करते थे, तो मुझे सुपरनैचुरल चीजों का अनुभव हुआ। उन अनुभवों में क्या शामिल था, मैं इसमें नहीं पड़ूंगा, लेकिन वे काफी परेशान करने वाले थे।”

उन्‍होंने आगे बताया कि उन्हें डरावनी शैली पसंद है क्योंकि यह एक सार्वभौमिक शैली है, उन्होंने कहा कि हर धर्म में काले जादू का उल्लेख है।

अजय फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘शैतान’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जिसमें आर. माधवन और ज्योतिका भी हैं।

यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे


Related Articles

Latest News