कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, आराध्या पर टिकी रह गईं फैंस की नजरें


मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। काफी लंबे वक्त के बाद ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी चर्चाओं में हैं। बॉलीवुड स्टार पूरी तरह बेबी पिंक रंग के आउटफिट में बड़े ही ग्रेस के साथ पोज देती नजर आईं। इस बार ऐश्वर्या के साथ फैंस की निगाहें आराध्या बच्चन पर भी टिकी रहीं।

ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं, जिन्होंने सैटिन रेड गाउन पहना था। इसके साथ एक चमकदार केप भी थी। इस आउटफिट में वह अपनी मां के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही थीं।

ऑनलाइन वायरल हो रही कुछ अन्य तस्वीरों में ऐश्वर्या फ्रेंच रिवेरा के बैकग्राउंड में पोज देती नजर आईं। वह पेस्टल पिंक रंग के ड्रेप्ड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें चमकदार फूलों की कढ़ाई और फ्लोइंग केप स्लीव्स थीं।

फ्रेंच रिवेरा के शानदार बैकग्राउंड में पोज देती अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं। हेयरस्टाइल और मेकअप के लिए उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स को बरकरार रखा। इसके साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी को चुना।

कान्स 2026 में अपने पहले लुक के लिए अभिनेत्री ने शानदार रॉयल ब्लू बॉडीकॉन गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस आउटफिट में कंधों के पास खास तरह की डिटेलिंग थी और पूरे गाउन पर चमकदार कढ़ाई की गई थी। ऐश्वर्या ने इस आउटफिट को बेहद कम एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया।

गुरुवार रात ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होते हुए देखा गया। मां-बेटी दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं और इसी अंदाज में वे फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुईं।

ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे एक छोटे फैन से बात करने के लिए कुछ पल निकाले। उन्होंने बच्चे के साथ फोटो भी खिंचवाई।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स के साथ बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कान्स में डेब्यू किया था।

ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुरु’, ‘धूम 2’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन’ शामिल हैं।

–आईएएनएस

एसडी/एएस


Related Articles

Latest News