ईरान और इराक के हवाई क्षेत्र से बचें एयरलाइंस: ईयू एविएशन एजेंसी

[ad_1]

2cc34f3dc69a834b334b4c9235cf87ef

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बदलते घटनाक्रम और बढ़ते तनाव के बीच ईयू (यूरोपियन यूनियन) एविएशन एजेंसी ने एयरलाइंस को ईरान और इराक के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह दी है।

यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने बुधवार को कहा कि मौजूदा तनाव और आगे सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच एयरलाइंस को ईरान और इराक के हवाई क्षेत्र में परिचालन नहीं करना चाहिए। ईएएसए ने बताया कि ईरान और इराक के हवाई क्षेत्रों से संबंधित उसकी एडवाइजरी 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

एजेंसी की पिछली एडवाइजरी, जिसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है, में लेबनान भी शामिल था। इसके अलावा उसने एयरलाइंस को बहरीन, कुवैत, इजरायल, जॉर्डन, कतर, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्रों में उड़ान संचालन के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी थी।

हालिया एडवाइजरी अमेरिका-ईरान के बीच शुरू हुए हवाई हमलों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘एमओयू खत्म होने’ के बयान के बीच जारी की गई है। अमेरिका ने 80 और ईरानी बलों ने 85 ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इससे मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते पर दबाव और बढ़ गया है। वहीं, वाशिंगटन ने ईरानी तेल पर लागू अस्थायी प्रतिबंध छूट (सैंक्शंस वेवर) को रद्द कर दिया है।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास कई धमाके हुए हैं। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उन्होंने बहरीन और कुवैत में दर्जनों अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

इससे पहले तीन वाणिज्यिक जहाजों को ओमान के नजदीक निशाना बनाया गया था। ओमान ने अपनी तटरेखा से सटे एक अस्थायी समुद्री गलियारे के प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन तेहरान ने इसका विरोध किया क्योंकि वह इस जलमार्ग का इस्तेमाल करने वाले जहाजों से शुल्क वसूलना चाहता है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

अमेरिका ने प्रतिबंध छूट वापस लेने के साथ ही सैन्य ठिकानों पर नए हमले शुरू किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इन हमलों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया।

–आईएएनएस

केआर/

[ad_2]

Related Articles

Latest News