Sunday, February 22, 2026

आइरा खान ने इंडोनेशिया में अपने हनीमून की तस्वीरें की शेयर


मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान ने फिटनेस एक्सपर्ट नूपुर शिखरे के साथ अपने हनीमून की तस्वीरें साझा की हैं।

आइरा और नूपुर ने 3 जनवरी को मुंबई में कानूनी रूप से शादी रजिस्टर्ड की और इसके बाद उदयपुर में शादी की।

आइरा ने पति नूपुर शिखरे के साथ अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों में कपल बीच आउटिंग, रोमांटिक पूल डेट करते नजर आ रहे है। आइरा और नुपुर ने साथ में सेल्फी भी क्लिक की।

आइरा ने कैप्शन में लिखा, “आपका हनीमून कैसा था? आई लव यू नूपुर शिखरे। एक महीना, 4 साल, सुबह 3 बजे अंडरवाटर, अपसाइड डाउन, स्क्वाट में, एंटी क्लाइमेटिक, हाइली क्लाइमेटिक… कोई फर्क नहीं पड़ता… जब तुम मेरे साथ हो।’

उदयपुर में शादी के बाद, आइरा और नुपुर मुंबई गए और 13 जनवरी को सेलेब्स के लिए एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया।

रिसेप्शन नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित किया गया था। आमिर के परिवार में उनके बेटे और अभिनेता जुनैद खान, पहली पत्नी रीना दत्ता, भतीजे इमरान खान, बहन निखत खान, बेटे आजाद राव खान, नवविवाहित और नुपुर का परिवार शामिल था।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News