अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। गृह मंत्री की बहन के निधन की जानकारी उनके करीबी अजय पटेल के जरिए मीडिया को मिली। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम में अजय पटेल वहां पर मौजूद लोगाें को इसकी जानकारी दी और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन बड़ी बहन के निधन के चलते वह नहीं आ सके हैं। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस कार्यक्रम में जब अजय पटेल ने यह जानकारी दी तो मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंंत्री को बनास डेयरी के कार्यक्रम में मौजूद रहना था, लेकिन बहन के निधन के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।
अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, रद्द किए सभी कार्यक्रम
Previous article
