Russia Election 2024 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है। पुतिन ने अपने विजयी भाषण में कहा कि मैं अपने सैनिकों उन जवानों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो हमारे देश के विकास और अस्तित्व के लिए परिस्थितियां सुनिश्चित करते हैं।
