बॉक्स ऑफिस के बाद फाइटर ने नेटफ्लिक्स पर भी उड़ा डाला गर्दा, दस दिन में ही ओटीटी पर तोड़ डाला एनिमल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म को पठान फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ एस आनंद ने डायरेक्ट किया था. कुछ दिन पहले ही फाइटर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई थी, और इसे ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. अब सिनेमाघरों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की तरह ही फाइटर का ओटीटी रिकॉर्ड भी सामने आ गया है. दिलचस्प यह है कि अनिल कपूर की इस फिल्म ने अपनी ही दूसरी फिल्म यानी फाइटर ने एनिमल के नेटफ्लिक्स पर बने रिकॉर्ड को तोड़ डाला है.

Related Articles

Latest News