चीन के नागरिक शू के बॉर्डर पार करने के मामले में बॉर्डर सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। वह बस में सवार होकर नोएडा आया था। पुलिस के अलावा मामले में खुफिया विभाग की लापरवाही भी प्रकाश में आई है। अवैध रूप से चीन का नागरिक बिना वीजा पासपोर्ट के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो महीने तक रहता रहा और एलआइयू को पता तक नहीं चला।
