INDI Alliance ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी विपक्षी गठबंधन इंडिया से नाता तोड़ने वाली हैं। इस बात का दावा सीपीआई (एम) ने किया है। पार्टी के पश्चिम बंगाल सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि ममता बनर्जी अब विपक्षी गठबंधन को छोड़ना चाहती हैं और हम इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि ममता कांग्रेस पर हमला करने के लिए सीपीआई (एम) के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं।
