Sunday, February 22, 2026

मां बनने वाली हैं अभिनेत्री यामी गौतम, पति ने की गर्भावस्था की पुष्टि


मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की तैयारी कर रही यामी गौतम के पति ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर ने बताया है कि उनकी पत्‍नी मां बनने वाली हैं।

गुरुवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर इवेंट में जोड़े ने गर्भावस्था की पुष्टि की।

‘आर्टिकल 370’ करने वाले धर ने बताया कि जिस तरह से फिल्म बनी और जिस तरह से हमें इसके बारे में पता चला, यह एक अद्भुत समय था। उन्‍होंने कहा कि वह अभी तक यह नहीं जान पाए हैैं कि वह लक्ष्मी हैं या गणेश।”

पांच महीने की गर्भवती यामी गौतम अपने पति के हावभाव से काफी प्रभावित हुईं।

उन्होंने कहा, “अगर मैं अभी उसकी बात सुनकर रोऊं, तो हर कोई कहेगा, ‘यह गर्भावस्था के हार्मोन हैं’, लेकिन वास्तव में यह बहुत दिल छू लेने वाला है।”

फिल्म के बारे में मीडिया से बात करते हुए, धर ने कहा कि ‘आर्टिकल 370’, जिसका नाम जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले, अब निरस्त किए गए संवैधानिक प्रावधान से लिया गया है, उनकी पत्नी और उनके भाई लोकेश के साथ यह एक सहयोग है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में यामी गौतम ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। विक्की कौशल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पाकिस्तान के 2016 के उरी हमले के जवाब में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी।

यामी और आदित्य 4 जून, 2021 को परिणय सूत्र में बंधे थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक समारोह में शादी करने तक अपने रोमांस को छुपाए रखा।

ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित, ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News