Friday, February 13, 2026

एक्‍ट्रेस सोनारिका भदोरिया ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से की शादी


मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस सोनारिका भदोरिया अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विकास पाराशर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने रविवार को राजस्थान के रणथंभौर में शादी की।

शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इसमें जोड़े को एक भव्य शाही थीम वाली शादी में प्रतिज्ञा लेते हुए दिखाया गया है, जो एक साथ उनकी यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत करती है।

दुल्हन के लुक के लिए ‘देवों के देव…महादेव’ की एक्‍ट्रेस ने लाल और सुनहरे रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। वहीं दूल्हे ने सुनहरे रंग की शेरवानी चुनी।

प्रशंसकों ने नवविवाहित जोड़े को प्यार और आशीर्वाद दिया।

सोनारिका ने इससे पहले अपने फैंस के लिए अपनी हल्दी की फोटोज शेयर की थी। उन्होंने मोती ब्लाउज के साथ पीली साड़ी पहनी थी। आभूषणों के लिए उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी को चुना।

विकास ने पीला आधी बाजू का कुर्ता और सफेद धोती पहनी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनारिका पिछली बार फिल्म ‘हिंदुत्व’ में नजर आई थीं।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News