चिकनकारी कुर्ती में बेहद खूबसूरत लग रही हैं एक्‍ट्रेस श्वेता तिवारी


मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्‍ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह बेबी पिंक रंग की चिकनकारी कुर्ती में बेहद प्‍यारी लग रही हैं।

हाल ही में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आने वाली एक्‍ट्रेस ने बेबी पिंक रंग का चिकनकारी कुर्ता पहने हुए अपनी कुछ तस्‍वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की।

अभिनेत्री ने कुर्ती के साथ हल्‍के मेकअप का विकल्‍प चुना। श्वेता ने अपने लंबे बालों को खुला रखा और छोटे झुमकों के साथ अपने लुक को पूरा किया।

प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्‍स में लिखा, क्यूटनेस ओवरलोडेड”

श्वेता को पंजाबी फिल्म ‘मित्रां दा ना चलदा’ में देखा गया था।

वहीं रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में श्वेता ने विक्रम (विवेक ओबेरॉय) की पत्नी श्रुति बख्शी की भूमिका निभाई।

इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News