Thursday, February 12, 2026

डांस रिहर्सल में एड शीरन के 'परफेक्ट' पर थिरकती नजर आईं एक्‍ट्रेस परिधि शर्मा


मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस) ‘जोधा अकबर’ में जोधा बाई के किरदार के लिए प्रसिद्ध परिधि शर्मा ने सोमवार को एड शीरन के ‘परफेक्ट’ पर थिरकते हुए अपने डांस रिहर्सल का एक वीडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर परिधि ने एक रील वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें अपने डांस ट्रेनर के साथ एड शीरन के ट्रैक ‘परफेक्ट’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

एक्‍ट्रेस को वीडियो में नियॉन हरी टी-शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स में देखा जा सकता है।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, ”डांस रिहर्सल, डांस के प्रति आपके समर्पण और प्यार के लिए धन्यवाद, आपसे सीखना वाकई अद्भुत है।”

फैंस ने परिधि के वीडियो पर खूब प्यार बरसाया। प्रशंसकों ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की। फैंस ने लिखा, “क्या खूबसूरत डांसर है।”

एक अन्‍य ने लिखा, “यह देखकर बहुत खुशी हुई”।

परिधि को ‘रुक जाना नहीं’, ‘ये कहां आ गए हम’, ‘पटियाला बेब्स’ जैसे शो में उनके काम के लिए जाना जाता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News