एक्‍टर ऋत्विक धनजानी ने अपना फ्री स्टाइल डांस फॉर्म किया शेयर


मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बंदिनी’, ‘पवित्र रिश्ता’ में अपने काम के लिए मशहूर और ‘नच बलिए 6’ के विनर एक्‍टर ऋत्विक धनजानी ने अपनेे फ्री स्टाइल डांस फॉर्म की एक झलक शेयर की है।

हाल ही में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की मेजबानी करने वाले ऋत्विक के इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने अपने फैंस के लिए एक रील वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्‍हें सफेद टी-शर्ट, हरी जैकेट और मैचिंग कार्गो पैंट पहने सड़क पर डांस करतेे हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में उन्हें एक फ्रीस्टाइल डांस फॉर्म करते हुए दिखाया गया है। इसके कुछ इफेक्ट डाले गए है, जिससे ऋत्विक विभिन्न मुद्राओं और कई रूपों में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट का शीर्षक है, “जब मेरे दिमाग में सभी विचार भौतिक रूप ले लेते हैं।”

उन्होंने अपने पोस्ट में एबव एंड बियॉन्ड के ट्रैक ‘ब्लू मंडे’ की धुन दी।

एक प्रशंसक ने पोस्ट पर टिप्पणी की: “आपका सुपर इफेक्ट एडिटर बहुत अच्छा है।”

ऋत्विक ‘कार्टेल’, ‘डेटबाजर’ और ‘बटरफ्लाइज सीजन 4’ जैसी वेब सीरीज में भी दिखाई दिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 8’, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ और ‘सुपर डांसर चैप्टर 2, 3, 4’ जैसे रियलिटी शो की मेजबानी की है।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News