एक्‍टर अरिजीत तनेजा ने अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की दिखाई झलक


मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिटनेस प्रेमी एक्‍टर अरिजीत तनेजा ने अपने फैंस को जिम की एक झलक दिखाई, जिसमें वह अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम स्‍टोरी में एक्‍टर को काली स्लीवलेस टी-शर्ट और लाल शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है। उन्‍होंने अपने जिम की एक वीडियो शेयर की। एक्‍टर के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 13’ के फर्स्ट रनर अप रहे अरिजीत ने कैमरे पर अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स दिखाए।

रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 6’ से टीवी पर डेब्यू करने वाले अरिजीत ने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘नागिन’, ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ जैसे शो में काम किया है।

एक्‍टर वर्तमान में सृति झा के साथ शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में अभिनय कर रहे हैं। शो में अरिजीत विराट का किरदार निभाते हैं।

यह जी टीवी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News