बागपत में 6 वर्षीय नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार


बागपत, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने 6 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब दो दिन पहले की है।

बिनौली थाना प्रभारी (एसएचओ) महेन्द्र पाल सिंह ने कहा, “नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह पीड़ित के परिवार के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी की पहचान उदय के रूप में हुई। मंगलवार को, घटना के वक्त किशोर घर के बाहर अकेला खेल रहा था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने लड़के को सुनसान जगह पर ले गया। जब लड़का घर वापस आया, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।”

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News