'स्कूल-नौकरी के बदले पैसे' मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी आज ईडी के सामने पेश होंगे

[ad_1]

1781503496 286 20260614274f

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साल्टलेक स्थित दफ्तर में पेश होंगे। उन्हें पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के ‘स्कूल-नौकरी के बदले पैसे’ (कैश-फॉर-जॉब) मामले में केंद्रीय एजेंसी की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी अधिकारियों ने 3 जून को अभिषेक बनर्जी को अभिषेक को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसमें उन्हें 15 जून को दोपहर 12 बजे तक ईडी के साल्टलेक स्थित दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था। अभिषेक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं।

दरअसल, स्कूल-नौकरी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर चार्जशीट में अभिषेक का नाम शामिल था। हालांकि, उन्हें वहां आरोपी नहीं बनाया गया था। इस मामले में ईडी की जांच के दौरान दायर चार्जशीट में भी उनका नाम आया था।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक को उनकी संलिप्तता के बारे में जांच को किसी तार्किक नतीजे तक पहुंचाने के लिए फिर से ईडी दफ्तर बुलाया गया है। उस दिन उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

स्कूल-नौकरी मामले में ईडी दफ्तर में अभिषेक की यह पेशी रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा उनसे साढ़े आठ घंटे तक की गई लंबी पूछताछ के ठीक एक दिन बाद हो रही है। सीआईडी की यह पूछताछ विधानसभा में विपक्ष के लिए आरक्षित कुछ अहम पदों पर नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कुछ तृणमूल कांग्रेस विधायकों के हस्ताक्षरों में विसंगतियों के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी।

इसके अलावा, 16 जून यानी मंगलवार को उन्हें दक्षिण कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना होगा। यह पूछताछ उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के सिलसिले में होगी, जिसमें उन पर राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने का आरोप लगाया गया था।

सीआईडी अधिकारियों ने इस मामले में उन्हें 12 जून की शाम को नोटिस भेजा था। अभिषेक बनर्जी पहले ही कह चुके थे कि वे किसी भी मामले में किसी भी जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे, जैसा कि वे हमेशा करते आए हैं।

–आईएएनएस

एससीएच/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News