तुमकुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को अभय सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 200 मीटर का खिताब जीत लिया। इससे दो दिन पहले उन्होंने 100 मीटर का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था, और अब उन्होंने शानदार डबल पूरा कर लिया है।
महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई नेशनल और मीट रिकॉर्ड भी टूटे। अभय सिंह की इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता के समापन दिवस को और खास बना दिया, जहां युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से भविष्य के लिए मजबूत संकेत दिए। पदक जीतने वालों में से ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपने-अपने इवेंट में एशियन जूनियर क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल कर लिया।
रिलायंस का प्रतिनिधित्व कर रहे स्प्रिंटर अभय सिंह ने अंतिम दिन 200 मीटर दौड़ में अपना दबदबा बनाए रखते हुए नेशनल के साथ-साथ मीट रिकॉर्ड भी बनाया। उनका गोल्ड जीतने का समय 20.82 सेकंड था, जो 2021 में एन. श्रीनिवास के 21.02 सेकंड के नेशनल रिकॉर्ड से बेहतर था। 21.02 सेकंड का मीट रिकॉर्ड भी एन. श्रीनिवास के नाम ही है।
पुरुषों की ऊंची कूद (2.21 मीटर) में बसंत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गोल्ड जीतने के अपने सफर में, उन्होंने 2015 में अजय कुमार के 2.19 मीटर के मीट रिकॉर्ड को बेहतर किया। आंध्र प्रदेश के मोगली वेंकटराम ने 800 मीटर दौड़ 1:49.02 सेकंड में पूरी करके जीत हासिल की। उनका प्रदर्शन राष्ट्रीय रिकॉर्ड (2017 में बींत सिंह द्वारा बनाया गया 1:46.92) और मीट रिकॉर्ड (2022 में प्रदीप सेंथिल कुमार द्वारा बनाया गया 1:49.59) दोनों से बेहतर था।
पूनम ने महिलाओं की भाला फेंक (51.10 मीटर) में 2004 में सुमर देवी द्वारा बनाए गए मीट रिकॉर्ड को बेहतर किया। गोल्ड जीतने के लिए उन्होंने 51.64 मीटर की दूरी तय की। तमिलनाडु की साधना रवि ने महिलाओं की ट्रिपल जंप में 12.97 मीटर के मीट रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। पिछला मीट रिकॉर्ड साल 2009 में गायत्री गोविंदराज (12.87 मीटर) ने बनाया था।
तीसरे दिन के नतीजे:
मेंस:
200 मीटर (एशियन जूनियर ए टाइम 21.28 सेकेंड): अभय सिंह (रिलायंस) 20.82 सेकेंड (एनआर), रुशिराज सिंह गोहिल (गुजरात) 21.25 सेकेंड, रुद्र शिंदे (महाराष्ट्र) 21.26 सेकेंड।
800 मीटर (एशियन जूनियर क्यू टाइम 1:49.73): मोगली वेंकटराम (आंध्र प्रदेश) 1:49.02 (एनआर), मयंक यादव (राजस्थान) 1:50.27 सेकेंड, हर्षल जोगे (महाराष्ट्र) 1:50.69 सेकेंड।
3000 मीटर (एशियन जूनियर क्यू टाइम 8:33.00): सौरभ रावत (उत्तराखंड) 8:25.63, संदीप यादव (मध्य प्रदेश) 8:26.88, विकास कुमार (उत्तर प्रदेश) 8:29.15।
400 मीटर (एशियन जूनियर क्यू टाइम 52.00 सेकेंड): जशनप्रीत सिंह (पंजाब) 51.80 सेकेंड, अमित कुमार (उत्तर प्रदेश) 51.98 सेकेंड, साहिल राज (उत्तर प्रदेश) 52.96 सेकेंड।
3000 मीटर स्टीपलचेज (एशियन जूनियर क्यू टाइम 9:36.78): सुमित राठी (हरियाणा) 9:28.04 सेकंड, वेदांत संजय टिकिन (महाराष्ट्र) 9:31.48 सेकंड, निखिल सी (कर्नाटक) 9:35.25 सेकंड।
भाला फेंक (एशियन जूनियर क्यू मार्क 65.31 मीटर): रोहन यादव (एनसीओई पटियाला) 73.37 मीटर, आशीष यादव (उत्तर प्रदेश) 73.12 मीटर, ऋषभ गिरी (रिलायंस) 72.96 मीटर।
डिस्कस थ्रो (एशियन जूनियर क्यू मार्क 50.41 मीटर): निश्चय (हरियाणा) 57.02 मीटर, वैभव (हिमाचल प्रदेश) 56.09 मीटर, रवि (राजस्थान) 54.34 मीटर।
ट्रिपल जंप (एशियन जूनियर क्यू मार्क 15.62 मीटर): रॉयशन पी (तमिलनाडु) 15.75 मीटर, भूषण शिंदे (महाराष्ट्र) 15.67 मीटर, धनुष राज एम (केरल) 15.60 मीटर।
ऊंची कूद (एशियन जूनियर क्यू मार्क 2.11 मीटर): बसंत (नौसेना) 2.21 मीटर (एमआर), अफरोज अहमद (झारखंड) 2.09 मीटर, आकाश कुमार वर्मा (दिल्ली) 2.06 मीटर।
विमेंस:
200 मीटर (एशियन जूनियर क्यू टाइम 24.34 सेकेंड): भूमिका नेहते (महाराष्ट्र) 24.21 सेकेंड, आरती (हरियाणा) 24.46 सेकेंड, नीरू पाठक (एनसीओई तिरुवनंतपुरम) 24.50 सेकेंड।
800 मीटर (एशियन जूनियर क्यू समय 2:07.56 सेकंड): नागिनी (कर्नाटक) 2:12.06 सेकंड, वंशिका (उत्तर प्रदेश) 2:13.30 सेकंड, गीतिका दहिया (हरियाणा) 2:13.49 सेकंड।
3000 मीटर (एशियन जूनियर क्यू टाइम 9:38.91): साक्षी भंडारी (महाराष्ट्र) 9:45.43, श्रद्धा यादव (उत्तर प्रदेश) 9:45.49, दीपिका शर्मा (मध्य प्रदेश) 9:45.57।
400 मीटर (एशियन जूनियर क्यू समय 59.20 सेकंड): तनु चौधरी (उत्तर प्रदेश) 59.38 सेकंड, अपूर्वा आनंद नाइक (कर्नाटक) 1:01.42 सेकंड, लतिका धरन (तमिलनाडु) 1:01.43 सेकंड।
3000 मीटर स्टीपलचेज (एशियन जूनियर क्यू समय 11:31.35 सेकंड): मणि यादव (महाराष्ट्र) 11:10.59 सेकंड, आयशा वर्मा (उत्तर प्रदेश) 11:13.79, अंशू (मध्य प्रदेश) 11:25.23।
भाला फेंक (एशियन जूनियर क्यू मार्क 51.02 मीटर): पूनम (जेएसडब्ल्यू) 51.64 मीटर (एमआर), भव्या पिलानिया (जेएसडब्ल्यू) 48.87 मीटर, भव्या सीजे (कर्नाटक) 47.23 मीटर।
हैमर थ्रो (एशियन जूनियर क्यू मार्क 61.19 मीटर): नंदिनी (उत्तर प्रदेश) 58.78 मीटर, अनुष्का यादव (उत्तर प्रदेश) 58.02 मीटर, गुंजन सिंह (उत्तर प्रदेश) 50.52 मीटर।
ट्रिपल जंप: (एशियन जूनियर क्यू मार्क 12.67 मीटर): साधना रवि (तमिलनाडु) 12.97 मीटर (एमआर), जसलीन कौर (पंजाब) 12.72 मीटर, शशि (हरियाणा) 12.12 मीटर।
ऊंची कूद (एशियन जूनियर क्यू मार्क 1.74 मीटर): पूजा (हरियाणा) 1.80 मीटर, जुइन मंतुसा (पश्चिम बंगाल) 1.69 मीटर, सोलंकी रमिला भीमा (गुजरात) 1.63 मीटर।
हेप्टाथलॉन (एशियन जूनियर क्यू मार्क 5432 अंक): जसकिरन कौर (उत्तराखंड) 4367 अंक, अल्फाज कौर ग्रेवाल (पंजाब) 4194 अंक, कुशी (एनओसीई पटियाला) 4157 अंक।
–आईएएनएस
आरएसजी
