आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने दूसरी बार राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली है। इस पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने खुशी जाहिर की है। दिल्ली की अदालत ने तिहाड़ के अधिकारियों को आबकारी नीति घोटाले के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को मंगलवार को संसद ले जाने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकें।
