जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार


नोएडा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी।

सेक्टर-63 पुलिस ने ऋषि पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। 6 दिसंबर 2023 को शिकायत की गई थी कि आरोपी सचिन भाटी और उसके साथ 16 अन्य लोगों ने जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के लिए कहा था। इसी का फायदा उठाकर ठगी की गई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 16 आरोपी नामजद थे। जांच में और पांच आरोपियों के नाम सामने आए। अभी तक कुल 21 आरोपी मामले में नामजद हो चुके हैं। इसमें से चार आरोपी आकिल, इरशाद, तारीकत, नजाकत उर्फ भोला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News