Sunday, February 22, 2026

कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी


कोटा, 28 मार्च (आईएएनएस)। कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली सौम्या ने भी मौत को गले लगा लिया है।

वो कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी, लेकिन कथित तौर पर उसने मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या कर ली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सौम्या कोटा के महावीर इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से किसी का भी फोन नहीं उठा रही थी।

छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौर्चारी में रखवा दिया। परिजनों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है।

एसपी अमृता दुहन ने अपने बयान में कहा, “कोटा सीटी से सूचना मिली कि एक बच्ची ने सुसाइड किया है, जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर भेजा गया। परिजनों को भी मामले के बारे में जानकारी दे दी गई है। बच्ची यूपी की रहने वाली थी। वर्ष 2023 में कोटा में पढ़ाई करने के लिए आई थी।”

–आईएएनस

एसएचके/एसकेपी


Related Articles

Latest News