Saturday, February 14, 2026

पुलिस के शिकायत दर्ज नहीं करने पर एक व्यक्ति ने एसपी के घर के बाहर जहर खाकर दे दी जान


पीलीभीत (यूपी), 11 फरवरी (आईएएनएस)| पुलिस द्वारा पत्नी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं करने पर शनिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

शख्स के परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले उसके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी, लेक‍िन पुलिस ने उसकी पत्नी द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदीप और ईशा की शादी दो महीने पहले हुई थी और वह कथित तौर पर उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

शनिवार को प्रदीप अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी के कार्यालय-सह-आवास पर गए लेकिन अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसलिए प्रदीप ने जहर खा लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल शर्मा ने कहा, “सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप ने जहर खा लिया। स्टाफ द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है।”

बाद में, सर्कल ऑफिसर (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदीप की पास के बरेली जिले के एक अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमाॅर्टम वहीं कराया जायेगा।

शख्स के परिवार वालों की शिकायत दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Related Articles

Latest News