राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव सह पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के पद एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। घूरन राम ने पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि वे 15 फरवरी को रांची में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
