लखनऊ: कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए विभाकर शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।विभाकर शास्त्री ने कहा मैं मेरे लिए बीजेपी के दरवाजे खोलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी नड्डा जी अमित शाह सीएम योगी आदित्यनाथ और ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मुझे मेरे दादा लाल बहादुर शास्त्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा।
