Sunday, February 22, 2026

Mathura : भगवान श्री कृष्ण के ब्रज में आज से ब्रज की विश्व प्रसिद्ध ब्रज होली की शुरुआत बांके बिहारी के मंदिर से हुई

Mathura  : भगवान श्री कृष्ण के ब्रज में आज से ब्रज की विश्व प्रसिद्ध ब्रज होली की शुरुआत बांके बिहारी के मंदिर से हुई जहां पर आज भक्तो ने बांके बिहारी के साथ बसंत पंचमी पर गुलाल से होली खेली और अपने भगवान के रंग से रंग कर उनकी भक्ति में सराबोर नजर आए ।बसंत पंचमी के पर्व को देश भर में सरस्वती पूजा के लिए मनाया जाता है वहीं मथुरा में आज से विश्व में जाने जाने बाली ब्रज की,40 दिनों तक चलने बाली होली की शुरुआत हो गई है जहां पर बांके बिहारी मंदिर में पहले गोस्वामियों ने भगवान के गालों पर गुलाल लगाया और उसके वाद भी भगवान के भक्तो के ऊपर जमकर गुलाल उड़ाया गया इस दौरान बांके बिहारी का मंदिर प्रांगण पूरा गुलाल से लाल,पीला और हरा नजर आने लगा वहीं भक्तो में भी अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी को खूब गुलाल लगाकर अपनी होली का आनंद उठाया वही भक्त आज भगवान के साथ होली खेलकर अपने आप को धन्य मान रहे है और जमकर होली में भगवान के रंग में रंगे नजर आए है जहां उनका कहना है की आज से ब्रज की 40 दिनों की होली की शुरुआत हुई है और हमको भगवान के साथ होली खेलने का मौका मिला है ।

Related Articles

Latest News