Tuesday, February 24, 2026

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, घंटों गोलीबारी


रांची, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बोकारो जिले के गोमिया में झुमरा पहाड़ी के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच मंगलवार को करीब तीन घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई है। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। संभावना जताई जा रही है कि कुछ नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस चैयटांड़, दंडरा और गंधनिया जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर कुंवर मांझी और जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ काना उर्फ चंचल दा के दस्ते के मूवमेंट की सूचना मिली थी। दस्ते में 12 से 14 हथियारबंद नक्सली शामिल थे।

एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों के साथ पुलिस का आमना-सामना हुआ और दोनों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद पूरी फोर्स सर्च अभियान चला रही है। कितने राउंड गोली चली है, क्या बरामद हुआ है, अभी तक पता इसका पता नहीं चल पाया है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Related Articles

Latest News