Lok Sabha election भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में ज्वाइनिंग कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में दस हजार लोगों ने सदस्यता ली है। दूसरी ओर उत्तर जिला ने 3323 लोगों को शामिल कराने का दावा किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 823 आर्यनगर में 845 सीसामऊ में 932 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 723 लोगों ने सदस्यता दी।
