Saturday, February 21, 2026

बाफ्टा में पुरस्कार प्रदान करेंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण


मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार देती नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने बीते वर्ष अकादमी पुरस्कारों में ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर लाइव प्रदर्शन किया था।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में जाकर अपने फॉलोअर्स के साथ यह खबर शेयर करते हुए अपना आभार व्यक्त किया।

अभिनेत्री ने बाफ्टा वेबसाइट से प्रस्तुतकर्ताओं की सूची का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

समारोह में हन्ना वाडिंगम एक विशेष कवर गीत प्रस्तुत करेंगी, जबकि सोफी एलिस बेक्सटर ‘मर्डर ऑन द डांसफ्लोर’ गाएंगी, जिसने हाल ही में साल्टबर्न के कारण रिलीज के दो दशक बाद लोकप्रियता हासिल की है।

बाफ्टा फिल्म पुरस्कार रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होंगे। भारतीय दर्शक समारोह को लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News