Sunday, February 22, 2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फारूक अब्दुल्ला को किया तलब


श्रीनगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर के सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पेश होने के लिए बुलाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ. अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी ने नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के संरक्षक को इससे पहले इस साल 11 जनवरी को एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News