Sunday, February 22, 2026

चीन का नया आर्थिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'शीआन'


बीजिंग, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन प्राचीन सिल्क रोड का शुरुआती बिंदु और 1,100 साल पहले चीन के थांग राजवंश की राजधानी है। हाल के वर्षों में, “शीआन में रात्रि भ्रमण” तेजी से लोकप्रिय हुआ, जो ” थांग राजवंश संस्कृति और इमर्सिव परिदृश्य” के स्थानीय पर्यटन मॉडल से अविभाज्य है।

चीनी लूंग नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान, शीआन के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल में परंपरागत पोशाक में पर्यटकों को हर जगह देखा जा सकता है। वर्तमान में शीआन में 2,000 से अधिक हानफू यात्रा फोटोग्राफी एजेंसियां हैं, जो अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

हाल के वर्षों में, चीन के यात्रा फोटोग्राफी उद्योग के बाज़ार का आकार लगातार बढ़ रहा है। 2021 में, चीन के यात्रा फोटोग्राफी उद्योग का बाज़ार आकार लगभग 30 अरब युआन है। 2023 में, चीन के यात्रा फोटोग्राफी उद्योग का बाज़ार आकार लगभग 40 अरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News