Haryana भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसी कड़ी में हरियाणा से भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष बराला को बनाया है। बराला हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। सुभाष बराला के राज्यसभा जाने से जजपा कोटे के मंत्री देवेंद्र बबली के साथ उनका टोहाना में टकराव लगभग खत्म हो जाएगा।
