थाईलैंड से जर्मनी जा रही लुफ्थांसा की उड़ान में सवार एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मुंह और नाक से अचानक काफी ज्यादा खून निकलने लगा। जिसके बाद गुरुवार को मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार जर्मन व्यक्ति जिसका नाम उजागर नहीं किया गया है आधी रात से कुछ देर पहले म्यूनिख की उड़ान पर चढ़ने के बाद अपनी पत्नी के सामने उसकी मौत हो गई।
