बिहार की राजधानी पटना में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने का मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी के अनुसार छह फरवरी की सुबह डॉ. आरएन सिंह के कंपाउंडर रामप्रवेश सिंह के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से रंगदारी मांगने की कॉल आई।
