श्रीलंका क्रिकेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। श्रीलंकाई टीम की कमान कुसल मेंडिस को सौंपी गई है जबकि दासुन शनाका को शामिल नहीं किया गया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से होगी। सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे।
