गाजियाबाद। पिछले पांच साल से दिल्ली एनसीआर में एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानन्द ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में दिल्ली के नजफगढ़ का गगन कुमार, दिल्ली के महरौली का सोनू कुमार और गौतमबुद्धनगर के दनकौर का देवेंद्र शामिल है। तीनों आरोपितों के खिलाफ पूर्व में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
