Karnataka Politics: कांग्रेस सरकार पर गाय विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मवेशियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसके बाद से इस क्षेत्र में दूध का उत्पादन घट गया है। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राज्य महासचिव पी राजीव ने आरोप लगाया कि सिद्दमैया सरकार गाय विरोधी है क्योंकि वह बेंगलुरु में कोई गाय नहीं चाहती।
