Israel-Hamas War न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार हमास ने इजरायल के सामने तीन चरण योजना के तहत युद्धविराम का एक प्रस्ताव सामने रखा है। इस योजना के तहत गाजा में साढ़े चार महीने बाद बंदूकें शांत हो सकती हैं। सभी बंधक मुक्त हो जाएंगे। प्रस्ताव के तहत इजरायल गाजा पट्टी से अपने सैनिकों को वापस ले लेगा और अंततः युद्ध की समाप्ति पर एक समझौता हो सकता है।
