Sunday, February 22, 2026

देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्य मंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा


देहरादून, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें 6 फरवरी के सदन के एजेंडे पर चर्चा की गई। लेकिन, विपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने समिति से इस्तीफा दे दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से संविधान का उल्लंघन कर रही है। जो नियम-कायदे बनाए गए हैं, उसे दरकिनार कर काम किया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को पत्र जारी किया है। जिसमें प्रश्न काल से लेकर कार्य स्थगन की सूचना देने की बात है। लेकिन, यह सरकार इस सत्र को विशेष सत्र बताकर ना तो प्रश्न काल चला रही है और ना ही कार्य स्थगन के सवाल ले रही है। यह सत्र विशेष रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ही बुलाया गया है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News