Parliament Session 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कांग्रेस के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया कि केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों के लिए धन रोक रही है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप है। यह आशंका जताई गई कि कुछ राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
