Magh Mela 2024 माघ मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों को भूख मिटाने के लिए प्रयागराज के पारंपरिक पूड़ी-कचौड़ी खस्ता दमालू और दही जलेबी आदि उचित दाम में मिलेंगे। पर्यटन विभाग ने इसके लिए परेड मैदान में फूड कोर्ट लगाया है। माघ मेला में आने वाले तीर्थ यात्रियों में खानपान के लिए भी विचार पारंपरिक और धार्मिकता से परिपूर्ण होते हैं। तीर्थयात्री आमतौर पर फास्ट फूड जंक फूड पसंद नहीं करते।
