Monday, February 23, 2026

सिंगल लोगों के लिए वेलेंटाइन वीक कैसा होता है!, शहनाज गिल और कुशा कपिला ने वीडियो के जरिए बताया


मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस शहनाज गिल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने बताया है कि सिंगल लोगों के लिए आखिर ये वेलेंटाइन वीक कैसा होता है।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है।

शहनाज और कुशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें वे अपने वेलेंटाइन डे पार्टनर की तलाश करती नजर आ रही हैं। रील के आखिर में दोनों गुस्से में अपने बेड पर वापस चली जाती है, क्योंकि उन्हें काफी ढूंढने पर भी कोई नहीं मिलता।

रील में शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘मेरे ख्वाबों में’ प्ले हो रहा है। रील पर टाइटल था- “सिंगल लोग वेलेंटाइन वीक के दौरान”

कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ”सब ठीक हो जाएगा बहन”

शहनाज और कुशा को हाल ही में फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा गया था। इसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी हैं।

–आईएएनएस

पीक/एसकेपी


Related Articles

Latest News