Monday, February 23, 2026

वीर दास ने टूर से लिया ब्रेक, को-डायरेक्ट करने के साथ-साथ फिल्म में करेंगे एक्टिंग


मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। स्टैंड अप स्टार और एक्टर वीर दास ने शेयर किया है कि वह तीन महीने के लिए टूर से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक फिल्म को को-डायेरक्ट करने के साथ-साथ उसमें एक्टिंग भी करेंगे।

वीर ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर एक मैसेज शेयर किया, “कल भारत वापस आऊंगा”

उन्होंने अपने अगले टूर के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा, ”यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अगले तीन महीनों तक मैं कोई टूर नहीं करूंगा। मैं आने वाले समय में एक फिल्म को को-डायेरक्ट करने के साथ-साथ उसमें एक्टिंग भी करुंगा।”

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आह… मैं देख रहा हूं कि आपने इसे कैसे हैंडल किया है। जब आप वापस आओगे, तो जरूर मिलेंगे।”

फिल्मी फ्रंट की बात करें तो, वीर को जुड एप्टो की कॉमेडी फिल्म ‘द बबल’ में देखा गया था, जिसमें करेन गिलन, पेड्रो पास्कल, आइरिस अपाटो, फ्रेड आर्मिसन, मारिया बाकालोवा, डेविड डचोवनी, कीगन-माइकल की, लेस्ली मान, केट मैकिनॉन, गुज खान, पीटर सेराफिनोविच और हैरी ट्रेवाल्डविन भी थे।

यह एक ब्लॉकबस्टर एक्शन फ्रैंचाइजी के कलाकारों और क्रू को फॉलो करता है, जो कोविड​​-19 महामारी के दौरान एक पॉश होटल में रहते हुए अगले सीक्वल की शूटिंग करने का प्रयास करते हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News