Sunday, February 22, 2026

66वें ग्रैमी पुरस्कार: 'व्हाट वाज आई मेड फॉर?' पर बिली इलिश ने अपने भाई के साथ किया परफॉर्म


मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी अवार्ड्स के 66वें एडिशन में 6 कैटेगिरीज में नॉमिनेटेड सिंगर-सॉन्गराइटर बिली इलिश ने अवॉर्ड सेरेमनी में अपने भाई फिनीस के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बार्बी’ के सॉन्ग ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर?’ पर शानदार परफॉर्म किया।

सिंगर के साथ उनके भाई पियानो की धुन से गाने को और जानदार बना रहा है। इलिश ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान ग्रीन कलर का प्लेड कोट के साथ पिंक कलर का हेड स्कार्फ पहना हुआ था।

उन्होंने सनग्लासेस पहन एक स्टूल पर बैठकर गाना गाया। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने बीच में ही सनग्लासेस उतार दिया। उनके दमदार परफॉर्मेंस को देख भीड़ ने खड़े होकर तालियां बजायी।

इस वर्ष ग्रैमीज में अपने परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, इलिश रिकॉर्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया और ‘व्हाट वाज आई मेड फॉर?’ के लिए बेस्ट म्यूजिक वीडियो और ‘नेवर फेल्ट सो अलोन’ के लिए बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

65वां एनुअल ग्रैमी अवार्ड्स, जो बेस्ट रिकॉर्डिंग, कम्पोजिशन और आर्टिस्ट को मान्यता देता है, क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना, लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जा रहा है, शो के मेजबान ट्रेवर नोआ हैं।

–आईएएनएस

पीके/सीबीटी


Related Articles

Latest News