Sunday, February 22, 2026

एस्टन विला ने शेफील्ड यूनाइटेड को 5-0 से रौंदा


साउथ यॉर्कशायर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग में जीत की राह पर लौटते हुए एस्टन विला ने ब्रैमल लेन में शेफील्ड यूनाइटेड को 5-0 से हरा दिया।

विला ने शीर्ष चार में वापस की है और टोटेनहम हॉटस्पर से दो अंक आगे है। जबकि हार ने शेफील्ड यूनाइटेड को 10 अंकों के साथ पीछे छोड़ दिया और अंक तालिका में सबसे नीचे है।

पहले हाफ के 18 मिनट में चार गोल ने मैच में एस्टन का दबदबा बनाए रखा, जिसकी शुरुआत जॉन मैकगिन के 12वें मिनट के ओपनर से की।

ओली वॉटकिंस के ड्रिल्ड शॉट और लियोन बेली के बाएं पैर के कर्लर ने 20 मिनट के बाद विला को 3-0 से आगे कर दिया, जिसमें यूरी टायलेमैन्स ने चौथे नंबर पर गोल किया।

एलेक्स मोरेनो की जोरदार वॉली ने दूसरे हाफ में दो मिनट बाद पांचवें गोल से विला को 2024 की पहली लीग जीत दिला दी।

यह शानदार जीत 1994 के बाद से शीर्ष स्तर पर यूनाइटेड के खिलाफ क्लब की पहली जीत भी थी।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर


Related Articles

Latest News