भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची। आवास पर मौजूद अधिकारी नोटिस लेने के लिए तैयार थे, लेकिन पुलिस ने सीएम को ही नोटिस देने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, अफसरों से चर्चा के बाद भी केजरीवाल नोटिस लेने नहीं आए। इसके चलते पुलिस को बिना नोटिस दिए ही लौटना पड़ा।
