Bharat Ratna: LK Advani भारत रत्न के एलान के साथ ही लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई। सीएम योगी ने दिग्गज नेता आडवाणी के किए कार्यों की सराहना की।
