दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। AAP विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोपों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी टीम आवास पर पहुंची थी, लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद अधिकारियों ने नोटिस लेने से मना कर दिया
