Sunday, February 22, 2026

कंगना रनौत ने पूनम पांडे के निधन पर दुख जताया, कैंसर से थी पीड़ित


मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे के असामयिक निधन पर दुख जताया है। पूनम की शुक्रवार को 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई।

पूनम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा था, ”यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है।

दुख की इस घड़ी में हम निजता का अनुरोध करेंगे और हम उन्हें उनके द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।”

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूनम की मौत के बारे में एक समाचार पोस्ट साझा किया।

एक्ट्रेस ने लिखा, “यह बहुत दुखद है। एक युवा महिला की कैंसर की वजह से जान चली गई। यह एक आपदा है। ओम शांति।”

साल 2013 में ‘नशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, एक्ट्रेस पूनम पांडे को कंगना द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया था।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News