Jagadguru Rambhadracharya जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुष्पांजलि अस्पताल में चिकित्सकों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन होने की जानकारी दी। उन्हें शाम तक छुट्टी दी जा सकती है। उनके साथ यहां पर उनके शिष्य और निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।
